लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा में किसके सर सजेगा ताज सवाल पर (जनमन) में जनता के विचार


योगी आदित्यनाथ जी की ताजपोशी फिर से सुनिश्चित होने की संभावना है। हालांकि जातीयता की बेड़ी में जकड़े प्रदेश में कुछ फायदा तो विरोधी दल उठा सकते हैं लेकिन प्रदेश सुरक्षा हेतु उनकी ततपरता भारी पड़ेगी। चाहे अपराधी रहे हो, भ्रष्टाचारी रहे हो या अदृश्य राक्षस कोरोना इस सब के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। विपक्ष के बिखराव का और मोदी जी के आकर्षण का भी फायदा मिलेगा।

कलमकार अनिल कुमार श्रीवास्तव


मेरे ख्याल से अगला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे ,उसकी वजह ये है की इन्होंने राष्ट्र को आगे बढाने का काम किया साथ ही भूमाफियाओं एवं भृष्टाचार करने वालों पर कहर बरसाया है वह काबिले तारीफ है।  इससे लोगो मे गजब का उत्साह एवं समर्थन है अगला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होंगे। 
सीमा मिश्रा, समाजसेविका, लखनऊ


सबसे ऊपर देश में देश का संविधान है। 
विधान सभा में फिर आयेगा जो हर दिलो की जान है।
आएगें वो फिर सत्ता में जो अपराधियो के काल हैं
राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम की योगी एक मिसाल हैं। 
कर्तव्यों से जो न डगमगाए प्रदेश की वह शान है
सबको साथ मे लेकर चलते हिंदुत्व की जान हैं
प्रदेश को विकसित करना जिनका एक काम है
जनता के वह लोकप्रिय और दिल में जिनके श्रीराम हैं
कोई नहीं हरा पायेगा जब इतना हुआ विकास है
योगी और मोदी जी को जनता का पूरा साथ है
रश्मि पांडेय,लखनऊ


 उत्तर-प्रदेश की कानून-व्यवस्था,माफियाओं पर नकेल कसने का कार्य व करोना पर नियंत्रण का कार्य जिस प्रकार बेहतरीन ढ़ंग से योगी आदित्यनाथ नाथ ने सम्भाला वह प्रशंसनीय है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह कि योगी ने दिन-रात एक करके निरन्तर जनताजनार्दन के बीच मे उपस्थित रहने का कार्य किया-चाहे करोना काल हो या बाढ़ की आपदा हो,एक-एक अस्पताल जाकर लोगों से मिलने का कार्य तथा बाढ की आपदा में हर जिले में जाकर वहाँ धरातल पर राहत कार्य करने के कारण लोगों के दिलों पर छा गए। जबकि अन्य बिपक्षी पार्टियों के नेता और स्वयं भाजपा के विधायक/सांसद/मंत्री अपने क्षेत्र में कहीं भी किसी का भी हाल-चाल लेने नहीं गए। जनमानस के कुछ लोगों में आक्रोश भी है-जिन्होंने अपना पिता/माता/बेटा-बेटी/परिजनों को ईलाज के अभाव में या डाँक्टरों की खुलेआम लापरवाही के कारण खोया।  यदि विकास की बात करें तो प्रदेश में हाईवे, एम्स,आर्मस फैक्ट्री, विश्वविद्यालय की स्थापना कराने का कार्य योगी आदित्यनाथ ने किया और तमाम दूरगामी विकास के कार्य प्रारम्भ किए हैं जो आगे के कुछ वर्षों में देखने को मिलेगा। गाँवों में किसानों का कर्जमाफी,किसानों को किसान सम्मान के रूप में रू.6000/-देना,अत्यधिक मात्रा मे बिद्युत कनेक्शन,18-20 बिद्युत उपलब्ध कराना, उज्जवल के माध्यम से गैस सिलेंडर देना, गाँवों में ईज्जत घर बनवाना,महीने में दो बार निशुल्क राशन बितरण कराना कि कोई भुखा न रहे आदि प्रसंसनीय कार्य किए,अन्य सरकारों में वह सोच व इच्छाशक्ति नहीं थी अन्यथा वह भी कर सकते थे। किसी ने पत्थरों व मूर्तियों पर,अम्बेडकर पार्क,फूलेबाई पार्क पर पैसा बहाया तो किसी ने कब्रिस्तान की बाउंड्री व हज हाउस,लोहिया पार्क पर पैसा बहाया परन्तु जनताजनार्दन के मूल आवश्यकताओं पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए जनमानस के दिलों में योगी आदित्यनाथ के प्रति एक अच्छी छवि बनी है  विरोधी पार्टीयां चाहे जितनी भी पोगड़डा कर लें,चाहे कितनी भी वादे कर लें परन्तु योगी आदित्यनाथ के धरातलीय कार्य, परिश्रम,आचरण,ईमानदारी और ओजस्वी-तेजस्वी-धाराप्रवाह-अर्थपूर्ण वक्तव्यों के आगे टिक नहीं पाऐंगे इसीलिए हर बार योगी ने बेहतरीन मुख्यमंत्री का खिताब भी हासिल किया है।