लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

यूपीएससी के लिए छोड़ी अपनी नौकरी, साल 2017 में 40वें रैंक के साथ पाई सफलता



सत्यबन्धु भारत।

यूपीएससी की परीक्षा तो लाखों कैंडिडेट देते हैं, लेकिन कुछ कैंडिडेट का सफर अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन जाता है।

बनारस (Banaras) की रहने वाली अपराजिता शर्मा (Aparajita Sharma) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने बिना हार माने अपने तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की है। – Success story of IAS Aparajita Sharma from Banaras

ग्रेजुएशन करने के बाद की कई कंपनियों में नौकरी

अपराजिता के पिता रिटायर्ड आईआरएस ऑफिसर हैं और उनकी माता प्रोफ़ेसर हैं। प्रारंभिक शिक्षा बनारस से पूरी करने के बाद अपराजिता रांची के बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अपराजिता जबलपुर और मुंबई जैसे जगहों पर अच्छी कंपनी में नौकरी भी की।

इस्तीफा देकर शुरू की यूपीएएस की तैयारी

अपराजिता बताती हैं कि जब वे छोटी थीं, तो उनके नाना अक्सर कहा करते थे कि अपराजिता एक दिन अफसर बनेंगी। बाद में अपराजिता के मन में यह बात घूमने लगी, तो उन्होंने नौकरी के दौरान ही सिविल सेवा परीक्षा देना का फैसला कर लिया और अचानक अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर यूपीएएस की तैयारी शुरू कर दी। – Success story of IAS Aparajita Sharma from Banaras

40वीं रैंक के साथ हुई सफल

अपराजिता शर्मा (Aparajita Sharma) को यूपीएससी की परीक्षा में पहले दो प्रयासों में असफलता का सामना करना पड़ा। इससे हार मानने के बजाए अपराजिता अपनी मेहनत और बढ़ा दी।

आखिरकार साल 2017 में उनकी मेहनत रंग लाई और वह 40वीं रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की।

अपराजिता देती हैं अन्य कैंडिडेट्स को सलाह

अपराजिता का मानना है कि मेन्स, प्रीलिम्स और इंटरव्यू की तैयारी अलग-अलग करने की बजाय एक साथ करना चाहिए।
इसके लिए सबसे जरूरी अपना बेसिक मजबूत रखना है।

अपराजिता के अनुसार पढ़ने के लिए एनसीईआरटी के किताबें अच्छी है। इसके लिए हर रोज़ का एक टारगेट सेट कर और उसे पूरा करने की कोशिस करें। करंट अफेयर्स के लिए न्यूज पेपर का सहारा लिया जा सकता है। – Success story of IAS Aparajita Sharma from Banaras