लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

किसान पाठशाला का आयोजन 20 व 21 सितम्बर को किया जायेगा- सी0डी0ओ0



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, समस्त उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार द्वितीय मॉड्यूल में किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत 20 व 21 सितम्बर 2021 को अपरान्ह 2.30 से 5.30 बजे तक ग्राम पंचायत स्तर पर किसान पाठशाला का आयोजन किया जायेगा।
उन्होने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये है कि ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली किसान पाठशाला में अपने अधिकारी, ग्राम स्तरीय कार्मिकों आदि के माध्यम से किसानों को कृषि से सम्बन्धित समस्त प्रकार की जानकारी उपलब्ध करायें।