लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कोविड 19 फ्री वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। दिनांक 30 सितंबर 2021 को माय ओलंपिया फिटनेस जोन, एसएस पैलेस निकट लाल मस्जिद आलमनगर राजाजीपुरम में कोविड 19 फ्री वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें राजाजीपुरम तथा आलमनगर क्षेत्र की जनता ने कैम्प में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया तथा तकरीबन 500 लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करवाया। इस कैम्प को सफलतापूर्वक चलाने में अवध क्षेत्र के दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश मिश्रा, माय ओलंपिया जिम के सीईओ नागेश राज, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अमरेश कुमार समेत जिम की समस्त टीम के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरा सहयोग किया। कैम्प में कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया तथा जनता को डाक्टरों द्वारा जरूरी एहतियात बताए गए। संयोजक मुकेश मिश्रा अभी तक आठ कैम्प का आयोजन लखनऊ शहर में करवा चुके हैं और उनका कहना है कि जब तक समाज के आखिरी व्यक्ति के वैक्सीनेशन नहीं हो जाता तब तक उनकी सेवा जारी रहेगी।