लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कोविड19 की थर्ड वेव से बचाव को लेकर हुई वर्कशॉप



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। सिक्स स्ट्रिंग्स म्यूजिक स्कूल जानकीपुरम में कोविड की थर्ड वेव से बचाव को लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन संस्था के डायरेक्टर उत्तम पोरवाल द्वारा आयोजित किया गया। इस वर्कशाप द्वारा लोगों को जागरूक करने का कार्य किया कि जैसे हमनें सेकेण्ड वेव का सामना किया और न जाने कितने अपनों को खोया इसलिए हमें लापरवाई न बरतते हुए थर्ड वेव को आने से रोकना होगा। इस वर्कशॉप में जुम्बा की मशहूर डांस क्रिया त्रिपाठी ने अपने डांस ट्रूप के माध्यम से थर्ड वेव के बचाव का प्रदर्शन किया जिसकी सराहना वहां मौजूद लोगों ने की। इसके बाद योगा टीचर अनन्या त्रिपाठी ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योगा को ही सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कई आसनों को करके दिखाया और बताया कि कोविड काल में हम योगा करके ही अपने को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा कथक डांसर एश्वर्या प्रसाद गोपालम ने अपने कथक से वर्कशॉप में जान डाल दी और डांस के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही डांस टीचर सचिन कुमार व सौरभ कुमार ने भी अपने अपने डांस के माध्यम से कोविड की थर्ड वेव से कैसे बचे को प्रस्तुत किया। वर्कशॉप की संचालन शुभम पोरवाल ने किया। डायरेक्टर उत्तम पोरवाल ने कहा कि हम लॉकडाउन और कोविड के दर्द को बहुत जल्दी भूल गए हैं और फिर से लापरवाही बरत रहें है इसलिए थर्ड वेव आने की आशंका ज्यादा है। हमें कोविड नियमों का पालन करना चाहिए।