
सत्यबन्धु भारत
हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को गन्ने की कीमत 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 362 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया. यह दाम वर्ष 2021-22 पेराई सत्र के लिए घोषित किया गया है जो कि पड़ोसी राज्य पंजाब के 360 रुपये से अधिक है. राज्य के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने यहां कहा, ‘‘देश में गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत हरियाणा में उपलब्ध कराई जा रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय दृष्टिकोण रखते हुए, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गन्ने की कीमत बढ़ाकर 362 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है, जो पिछले सत्र की तुलना में 12 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि है.”
