
सत्यबन्धु भारत
बेनीगंज,हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को बेनीगंज पुलिस ने क्षेत्र में शराब कारोबारियों की धर पकड़ के लिए निकली थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटवारी पुत्र शिवाधार निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई।
