लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पंडित अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन से मात्र कुछ हफ़्तों में जुड़ी 1000 से ज्यादा महिलाएं



लखनऊ। विधि एवं कानून मंत्री माननीय बृजेश पाठक जी द्वारा पंडित अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन की स्थापना पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों और उनके सपनों को, जो उन्होंने देश और देश की जनता के लिए देखे थे ,जीवंत रखने के लिए स्थापित किया गया है। यह संस्था लगभग तीन साल से काम कर रही है, करोना काल में संस्था द्वारा भोजन वितरण, दवा वितरण ,ऑक्सीजन गैस इत्यादि दिलाने की बहुत बड़े स्तर पर जिम्मेदारी उठाई गई। इसी क्रम मे संस्था अब महिलाओं को तीव्रता से उनके मौलिक अधिकार उनके सामाजिक अधिकार और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करने के लिए बड़े स्तर पर जोड़ा जा रहा है, जिसमें मंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक मुख्य भूमिका में सामने आई है। फाउंडेशन में महिलाओं की एक अलग महिला कोर बनाई गई है जिसमें महिलाएं बहुत तेजी से जुड़ रही हैं और अपनी रुचि दिखा रही हैं। कुछ हफ्तों में ही 1000 से ज्यादा महिलाएं संस्था से जुड़ चुकी हैं । जिनमें से बहुत सारी महिलाओं को अभी तक उनके अधिकारों से के लिए जागरूक किया जा चुका है। उनकी परेशानियों का निवारण भी हुआ है ।आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से सक्षम करने के लिए भी महिलाओं की मदद की जा रही है जिसमे आज राजभवन स्थित माननीय मंत्री जी के आवास पर भव्य रूप से सदस्यता ग्रहण की गयी । कार्यक्रम की संयोजक शिखा सिंह जी के अनुसार इसी क्रम मे लखनऊ शहर की लगभग 60 समाजसेवी संस्थानो एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता फार्म भर कर फाउंडेशन के साथ तत्परता से महिला सशक्तीकरण हेतु खड़े रहने की शपथ ली