
सत्यबन्धु भारत
बघौली,हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र
में अवैश शराब के निर्माण व बिक्री को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को बघौली पुलिस ने क्षेत्र में शराब कारोबारियों की धर पकड़ के लिए निकली थी। इस दौरान पुलिस
ने एक व्यक्ति के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज पुत्र बाबू राम निवासी
बड़ा बरखेरवा थाना बघौली जनपद हरदोई के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई।
