लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सफलता आईजी रेंज की विशेष टीम व हरदोई पुलिस ने मुठभेड़ में 04 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

 लुटेरों ने गेहूँ से लदे ट्रक की लूट व  क्लीनर की हत्या कर शव दिया था फेंक




सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

हरदोई। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ व पुलिस अधीक्षक हरदोई के आदेशानुसार अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे  अभियान के तहत पुलिस ने मुड़भेड़ में 04 शातिर लुटेरों  को गिरफ्तार किया। मुड़भेड़ में एक लुटेरा नौशाद पुलिस की गोली लगने से लगने से घायल हो गया,जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

10 जून 2021 की रात्रि को थाना कोतवाली शहर क्षेत्र से गेहूं लदे ट्रक को लूट कर क्लीनर की हत्या कर शव को फेंक देने बाले गिरोह के शातिर लुटेरों को लखनऊ सर्विलांस टीम व हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करते हुए लालपालपुर पुलिया पर शुक्रवार करीब 3:40 बजे मोटरसाइकिल सवार बदमाश ढाल से नीचे उतरते ही बारिश होने के कारण फिसलकर गिरते ही कमर से तमंचा निकालकर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग में 01 बदमाश घायल हो गया व अन्य 03 बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा नोशाद के दाहिने पैर में गोली लगी,जिसका इलाज जिला अस्पताल हरदोई में चल रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया ट्रक मय गेहूँ की बोरियों,तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल,आधार कार्ड, राशन कार्ड, मृतक के कपड़े बरामद किए। बदमाशों द्वारा एफसीआई गेट हरदोई के सामने से ट्रक लूटकर हेल्पर राम खेलावन की हत्या कर दी थी। हत्या करके शव को बंगला बाजार नहर लखनऊ में फेंक दिया था। पुलिस के लगातार प्रयास के बाद सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में नौशाद (22) पुत्र इलियास,समीर (17) पुत्र जलालुद्दीन,सूरज (18) पुत्र रामचंद्र,दिलशाद उर्फ लंबू (21) उर्फ लंबू पुत्र इलियास निवासी इस्लाम नगर थाना कछौना जनपद हरदोई को पुलिस ने जेल भेज दिया। नौशाद और सूरज पर पहले से ही चोरी और लूट के मुकदमे पंजीकृत हैं अन्य अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास तलाशने हेतु पुलिस ने टीम लगाई गई है। एसपी हरदोई अजय कुमार ने बदमाशों को गिरफ्तार करने बाली टीम को 25,000 रुपये नक़द इनाम दिया।