हरदोई पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूट का माल,तमंचा व कारतूस के साथ शातिर लुटेरों को दबोचा

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। हरदोई जनपद के तेज-तर्रार, शातिरअपराधियों व लुटेरों पर कार्यवाही के लिए पहचान रखने बाले पुलिस अधीक्षक अजय कुमार कुशल निर्देशन में हरदोई पुलिस ने विभिन्न जनपदों के थानाक्षेत्रों के अंतर्गत शहर व कस्बों में लूट करने बाले दो शातिर लुटेरों धर-दबोचा।
पुलिस ने शातिर लुटेरों के पास से लूटा हुआ माल, आभूषण,
नकदी व तमंचा कारतूस भी बरामद किया।
रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऑपरेशन शिकंजा के तहत थाना कोतवाली शहर पुलिस व स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व में हरदोई जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में लूट करने बाले शातिर गैंग के लुटेरे लूट की फिराक में सांडी रोड से हरदोई आ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लुटेरों का पीछा किया तो स्कूटी पर एक व्यक्ति ने अपने साथी से चिल्लाते हुए कहा पुलिस पीछा कर रही है गोली मार, साथी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाब करते हुए घेराबंदी कर सांडी रोड स्थित मजार पर दोनो लुटेरों को धर-दबोचा।
पकड़े गए लुटेरे पवन कुमार पुत्र मनीराम नि0 ग्राम दण्डबल थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ हाल पता कानपुर, प्रकाश वर्मा पुत्र स्व0 चन्द्र वर्मा नि0 नबाबगंज थाना अजनैन
जनपद उन्नाव के पास से पुलिस ने दो पीली धातु, चैन,9700 रुपये नकद, एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किया।
दोनों शातिर लुटेरों ने शहर कोतवाली के विभिन्न स्थानों, थाना शाहाबाद, थाना सण्डीला, थाना बिलग्राम,लखनऊ,कानपुर नगर, उन्नाव के विभिन्न थानाक्षेत्रों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक ने इस बड़ी कार्यवाही के उत्साह बर्धन हेतु नकद 25000 हजार रुपये पुलिस व स्वाट टीम को दिया।
