
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरियावां,हरदोई। जनपद में अपराध नियंत्रण व रोकथाम के लिए एसपी अजय कुमार की सक्रियता काफी कारगर साबित हो रही है।
पुलिस लगातार कुख्यात/शातिर अपराधियों,तस्करों
इत्यादि पर विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज रही है।
जनपद में पुलिस के बेहतर कार्यों से एक बार फिर लोगों का पुलिस के प्रति विस्वास बढ़ा है।
एक बार फिर एसपी अजय कुमार के निर्देशन में थाना हरियावां पुलिस ने अवैध शस्त्र
फेक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में निर्मित,अर्धनिर्मित उपकरणों के साथ दो असलाह तस्करों को गिरफ्तार किया।
थाना हरियावां पुलिस को मुखबिर ने शनिवार सुबह सूचना दी कि थानाक्षेत्र के ग्राम शिवरी में फूलचंद्र के खेत मे कुछ अपराधी अवैध शस्त्र बनाते है। थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने मय पुलिस बल के साथ खेत में दबिश देकर अवैध शस्त्र बनाते हुए दो अभियुक्तों राजपाल उर्फ खरगू पुत्र स्व0 गुलजारी निवासी ग्राम शिवरी थाना हरियावां, राकेश पुत्र स्व0 जवाहर निवासी
ग्राम कोडरी थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करते हुए धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।
