
दर्शिका श्री प्राकृतिक चिकित्सा एंड योग संस्थान के निदेशक डॉ0 पंकज कुमार ने न्यूट्रीशन वीक के अवसर पर 7 दिवसीय ऑनलाइन प्रोग्राम रखा है। कल 6 सिंतबर 2021 को जिसका छठा दिन था, जिसमे शाम 4 से 5 बजे तक चर्चा हुईं। 7 दिवसीय वेबिनार की योजना का संचालन डॉ0 पुरनूर सिराज (आयोजन सचिव) द्वारा किया गया है। उनके साथ ही श्रीमती अमृता निखिल सुजानी और श्रीमती प्रतिष्ठा शुक्ला ने वेबिनार संयोजक का काम समभला और पूरे कार्यक्रम की प्रक्रिया अत्यंत सुचारु रूप से किया।

कल के कार्यक्रम के "गेस्ट ऑफ ऑनर" डॉ0 शिल्पी शर्मा, सहयोगी प्रोफेसर, जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जयपुर से है। स्पीकर डॉ0 शिखा सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, गृह विज्ञान विभाग, नेहरू ग्राम भारती डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्रयागराज और डॉ0 पल्लवी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, संबद्ध और स्वास्थ्य विज्ञान के स्कूल, जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जयपुर से है। कल शाम के वेबिनार का शीर्षक : ''खनिज: स्वास्थ्य चार्जर'' और "स्वास्थ्य और रोग में खनिजों तत्वो की भूमिका" है।

डॉ0 शिखा सिंह ने बताया लंबे समय तक ट्रेस मिनरल्स की कमी होने से ऑस्टियोपोरोसिस, एनीमिया, दांतों की सड़न और घेंघा रोग हो जाते हैं। विश्व के लगभग 50% सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग भारत में होता है। संतुलित आहार के सेवन से हम इन बीमारियों से बच सकते हैं।हमें अपने आहार में दूध, मांस, अंडा, साबुत अनाज, सूखे मेवे, फल और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करनी चाहिए।

डॉ0 पल्लवी सिंह ने ट्रेस मिनरल की भूमिका पर चर्चा की। उन्हें बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है लेकिन वे शरीर के नियामक कार्यों के लिए बहुत आवश्यक हैं। घाव भरना, बच्चों का विकास, तंत्रिका तंत्र और हृदय प्रणाली के कार्य, प्रतिरक्षा शमता बढ़ाने के लिए इनकी अवशयक्त होती है। साथ ही कार्यक्रम के अंत में डॉ0 शिल्पी शर्मा ने अपने ज्ञान और अनुभव को प्रतिभागियों के साथ साझा करें।

इसके साथ ही क्विज का आयोजन डॉ0 मोहम्मद जकी शमीम ने किया, जिसके विजेताओ को सर्टिफिकेट ऑफ अप्परेशशन वितरित किया गया। इसके साथ ही वेबिनार में पंजीकृत सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी दिया गया।
इस साप्ताहिक वेबिनार मे पूरे हफ्ते आहार एंड पोषण के अलग-अलग पहलू पे चर्चा चालू है। अंत में सातवें दिन पानी एव फाइबर पर चर्चा की जाएगी।

आज शाम को चीफ गेस्ट डॉ0 प्रवीण कटियार, निदेशक, स्वास्थ्य विज्ञान के विश्वविद्यालय संस्थान, सी एस जे एम विश्वविद्यालय कानपूर से है।स्पीकर डॉ0 सीमा जायसवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, पोषण विभाग, सी एस जे एम यूनिवर्सिटी, कानपुर से है। आज शाम के वेबिनार का शीर्षक : ''गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और प्रतिरक्षा फिटनेस के लिए आहार फाइबर और पानी का महत्व'' है। आप सभी से अनुरोध है कि वेबिनार में शामिल होंके इसको सफल बनाये।
