
सत्यबन्धु भारत
सोशल मीडिया सेंसेशन और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance Video) अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं. उनके धांसू डांस मूव्स और दिलकश अदाएं फैंस का दिल जीत लेती हैं. वह पेशे से डॉक्टर हैं और कोरियाग्राफर भी हैं. उन्हें डांस की शौकीन हैं और अक्सर अपने डांस के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं.
धनश्री वर्मा ने रक्षा बंधन (Dhanashree Verma Raksha Bandhan) के मौके पर एक स्पेशल डांस वीडियो शेयर किया है. इस डांस वीडियो में वह अपने भाई के साथ डांस कर रही हैं. इस वीडियो में देख सकते हैं धनश्री अपने भाई के साथ डीजे पर फिल्म ‘कल हो न हो’ सॉन्ग ‘माही वे’ पर डांस कर रही हैं. खास बात ये है कि धनश्री की तरह उनके भाई भी बेहतरीन डांसर हैं और इस वीडियो में उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.
धनश्री (Dhanashree Verma Dance) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “हम साथ डांस करते हैं, साथ गाते हैं, साथ हंसते हैं, साथ रोते हैं… लेकिन सबसे जरूरी एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं. हैप्पी रक्षा बंधन भैया. आपकी हर इच्छाएं पूरी हो.” इसके साथ उन्होंने अपने कैप्शन में दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धनश्री वर्मा ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा और टॉप पहना हुआ है. इस पर काफी ज्यादा कढ़ाई है और सितारे लगे हैं. उन्होंने एक बड़ा नेकपीस और कानों में झुमके पहने हुए हैं. उन्होंने हल्का मेकअप भी किया हुआ है. वहीं उनके भाई ने ब्लैक कोट-पैंट पहना हुआ है. दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी है और दोनों के बीच डांसिंग केमेस्ट्री भी बेहतरीन है.
बता दें कि धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma Instagram) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने डांसिंग के वीडियो शेयर करती हैं. इसके अलावा वह पति युजवेंद्र चहल के साथ भी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 40 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.
