लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

UP Coronavirus Cases Update: प्रदेश के 66 जिलों में 10 से कम संक्रम‍ित, 24 घंटे में 29 नए केस

प्रदेश में अब तक इन्हीं 96 लाख यानी 16 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं। अब तक 18 से 44 वर्ष की आयु के 3.12 करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 45 से 60 वर्ष की आयु के 1.85 करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।



 सत्यबन्धु भारत

लखनऊ, ब्यूरो। यूपी में गुरुवार को कोरोना के 29 नए रोगी मिले। बस्ती के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही अब तक प्रदेश में कुल 18 जिले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अब 407 सक्रिय केस हैं। बीते 24 घंटे में 35 मरीज स्वस्थ हुए और दो रोगियों की मौत हुई। 66 जिलों में कोरोना के अब 10 से कम रोगी हैं। इस समय सबसे ज्यादा 39 रोगी प्रयागराज में और दूसरे नंबर पर मथुरा में 38 मरीज हैं। तीसरे नंबर पर मैनपुरी में 37 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में कुल 17.09 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.85 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। अब तक 22,789 लाख लोगों की कोरोना से मौत हुई है। रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत और पाजिटिविटी रेट 0.01 फीसद है।

बस्ती के अलावा जो जिले अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, उनमें अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बलिया, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा, मीरजापुर, संतकबीरनगर, शामली और श्रावस्ती शामिल है। संक्रमण कम होने के बावजूद कोरोना से बचाव के उपाय सख्ती से किए जा रहे हैं। फिलहाल हवाई अड्डा, बस व रेलवे स्टेशन पर बाहर से आ रहे यात्रियों की कोरोना जांच कराई जा रही है।

अब तक 96 लाख लोगों ने लगवाईं टीके की दोनों डोज 

यूपी में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में बुधवार को 7.73 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अभी तक प्रदेश में कुल 6.13 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें 5.17 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और 96 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।

प्रदेश में अब तक इन्हीं 96 लाख यानी 16 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं। अब तक 18 से 44 वर्ष की आयु के 3.12 करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 45 से 60 वर्ष की आयु के 1.85 करोड़ और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1.15 करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीन लगवाने वालों में 3.42 करोड़ पुरुष और 2.70 करोड़ महिलाएं शामिल हैैं। फिलहाल अब हर शनिवार को टीकाकरण केंद्रों पर सिर्फ वैक्सीन की दूसरी डोज ही लगाई जा रही है। दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।