सत्यबन्धु भारत
Lucknow News: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मिशन शक्ति फेज-3 का शुभारंभ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उतर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगी। उत्तर प्रदेश में 21 अगस्त से मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मिशन शक्ति से जुड़े भव्य आयोजन किये जायेंगे। स्वाधीनता के 'अमृत महोत्सव' वर्ष को देखते हुए इस खास मौके पर कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, महिला स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।
