लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Lucknow Girl News: लखनऊ में युवक की पिटाई करने वाली लड़की पर मामल दर्ज, नए CCTV फुटेज ने खोली पोल



सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क। वैसे तो आए दिन दबंगई और मारपीट के मामले आते रहते हैं, लेकिन सोमवार को लखनऊ के अवध चौराहे के पास की दबंगई देख लोग हैरान हो गए। यहां युवती की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। बीच सड़क पर युवती लगातार युवक को मार रही थी। इस दौरान उसने युवक पर गाड़ी चढ़ाने का भी आरोप लगाया। पीड़ित ने युवती के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है, जिसपर कार्रवाई की जा रही है। पूरे घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दर्ज हुआ मामला

मामला थाने में दर्ज हो गया है, जिसपर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कृष्णा नगर थाना में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया है। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। युवती के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। युवती के खिलाफ मारपीट और फोन तोड़ने का भी आरोप है।

वीडियो में ट्रैफिल पुलिस भी नजर आया

वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नजर आता है। पुलिसकर्मी के सामने भी युवती लगातार कार चालक को पीटते हुए दिखाई दे रही है। यह ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवाद को सुलझाने की बजाय दोनों को बीच सड़क से हटाकर साइड कर देता है। उसके बाद फिर युवती उस कार चालक की पिटाई करती रहती है। युवती लगातार युवक को मारती रहती है। युवती ने कार चालक का मोबाइल भी तोड़ दिया है। वीडियो में इस दौरान बीच-बचाव करने आए युवक को भी युवती ने पीटा है। करीब आधे घंटे तक बीच सड़क युवती का यह ड्रामा चलता रहा।

पास में ही नौकरी करता है युवक

सड़क पर दबंगई दिखा रही महिला का नाम प्रियदर्शनी नारायण बताया जा रहा है। इस बारे में बताया गया कि वह कार चलाकर जा रही थी। तभी युवक की कार युवती की कार से टच हो गई। इतने पर युवती गुस्से में आकर युवक की धुनाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों ने बताया कि गुस्साई युवती ने युवक का मोबाइल तक तोड़ डाला। इस वीडियो में युवक कह रहा है कि वह यहां नौकरी करता है।

बचाव करने आए युवक की भी कर दी पिटाई

युवती के तेवर उस वक्त देख लोग हैरान में पड़ गए, जब यहां मारपीट के बीच बचाव करने आए युवक को भी युवती ने नहीं छोड़ा। उसने बचाने वाले युवक को भी पीट डाला। यहां करीब आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर मौजूद पुलिस भी तमाशा देखती रही। यह मामाला कृष्णा नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। युवक कई बार अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवती दौड़ाकर पीटते हुई दिखाई दे रही है। हालांकि मामला थाने में दर्ज हो गई है।