लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ICC T20 World Cup Schedule 2021: टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 24 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर



सत्यबन्धु भारत

ICC Men's T20 World Cup 2021 Schedule :  17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक UAE और Oman में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूलजारी कर दिया गया है। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को होना है। हालांकि, मुख्या राउंड का पहला मैच 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। 17 अक्टूबर से होनेवाले इस मेगा इवेंट से दो महीने पहले आइसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की है। आइसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा। 

आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राउंड-1 के मुकाबले 17 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसमें ओमान, पपुआ न्यू गिनिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, श्रीलंका की टीमों को रखा गया है। नवंबर को होना है। 


T20 World Cup 2021 में भारत का शेड्यूल

24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में

31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में

3 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में

5 नवंबर को क्वालीफायर बी1 के खिलाफ दुबई में

8 नवंबर को क्वालीफायर ए2 के खिलाफ दुबई में

बता दें कि भारत के सभी मुकाबले दुबई के समय के अनुसार शाम 6 बजे से खेले जाएंगे, लेकिन भारत के समय अनुसार सभी मुकाबले शाम के 7 बजे होंगे।