
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। छह साल से बिस्तर पर पड़े रहने के कारण बेड सोल की बीमारी से ग्रसित अरविंद राजपूत को मिशन आत्मसंतुष्टि का सहारा मिल गया है, आत्मसंतुष्टि मिशन संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने बुधवार को उनके घर जाकर ट्राइसाइकिल भेंट की। साथ ही इलाज की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाने की बात कही।आपको बताते चलें कि छह साल पहले पेड़ से गिरने के कारण अरविंद का पैर टूट गया था,माली हालत खराब होने के कारण वह अपना इलाज नहीं करा सका, इस वजह से उसे बेड सोल की बीमारी हो गई थी। माली हालत काफी दयनीय होने के कारण वह अपना इलाज नहीं करवा पा रहा था जिससे वह अपने पैरों पर नही चल पा रहा था तो वहीं चारपाई पर पड़े-पड़े उसे बेड सोल की बीमारी भी हो गई थी,गरीबी के चले इलाज कराने में अपना कुछ खेती भी बेचनी पड़ी। जब उन्होंने मिशन आत्मसंतुष्टि से मदद करने की गुहार लगाई तो संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने उसके घर पहुंच कर ट्राइसाइकिल भेंट कर इलाज कराने का भरोसा दिया। इस तरह छह साल से अपाहिज की जिंदगी जी रहे अरविंद को अब अपने पैरों से दोबारा चल पाने की आस बंध गई है।
आत्मसंतुष्टि संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने बताया कि अरविंद राजपूत ने मदद मांगी थी। संस्था की ओर से उसके इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा। इसके साथ ही परिवार के लिए न्यूनतम जीवन स्तर की चीजें भी संस्था की ओर से मुहैया कराई जाती रहेंगी। उधर, पीड़ित ग्रामीण अरविंद राजपूत ने भी बताया कि मिशन आत्मसंतुष्टि संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह का आभार व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। वह हमारे परिवार के लिए मसीहा बनकर आए हैं,उनकी मदद से अब हमारे अंदर भी जीने की उम्मीद जग गई है, शायद अब मैं भी जल्दी ही अपने पैरों पर चल सकूंगा।
