
सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। जय भोले सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम बरौली प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण करते हुए गंगा अभियान की टीम अध्यक्षता करते हुए समिति उपाध्यक्ष दिव्यता कुशवाहा ने कहा की शिक्षा का पहला अध्याय शुरू होता है फलों से और फल आते हैं वृक्षों से व वृक्ष हम सब की मां जैसे होते हैं अपनी छांव के आंचल में हम सबको ठंडी ठंडी हवा ऑक्सीजन देकर हम सब हम सभी का जीवन को चलाने में बहुत बड़ा योगदान है वृक्ष का आओ हम सब मिलकर पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों के भीतर पर्यावरण बचाने के लिए एक नई सोच जगानी होगी ।आज हम सभी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के मंदिर में किया वृक्षारोपण जय भोले सेवा समिति द्वारा वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत फलदार,छायादार, तुलसी आदि पौधेरोपित किये गए। साथ ही आप सब से अपील अधिक से अधिक पौधे रोपित करे ।वृक्षारोपण कीजिये, जलवायु को बचाइए । प्रदेश अध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने कहा कि समिति द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत समिति द्वारा 2 लाख पौधेरोपण करने का संकल्प को हम सब मिलकर जल्द ही पूरा करेंगे ।जिसके तहत समिति द्वारा लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है ।अगर जीवन को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण को सुरक्षित एवं पौधरोपण कर सुन्दर बनाना होगा ।इसलिये आइये आप सब भी पौधे लगाकर अभियान से जुड़े ।प्रधानाध्यापक गायत्री उपाध्याय ने पेड़ लगाते हुए कहा कि समिति द्वारा पूरे प्रदेश में घूम घूम कर किया जा रहा पौधरोपण बहुत सराहनीय है । हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए ।मौके शिक्षामित्र धर्मेंद्र राठौर सहायक अध्यापक सीमा कुमारी ,रेखा कुशवाहा सुमन सिंह, बृजेश गुप्ता ,प्रतिभा,संदीप कुमार श्रीवास्तव, रामसेवक श्रीवास्तव आदि।
