लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Freddy की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन, तस्वीर शेयर कर बोले- 'ये फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है'



सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। कार्तिक आर्यन हाल ही के दिनों में कई फिल्मों की लगातार घोषणा की है। जिसके बाद कार्तिक का चर्चा में भी बने हुए हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले कार्तिक की फिल्म 'फ्रैडी' की घोषणा की गई है। अब इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। कार्तिक ने फिल्म के शूटिंग सेट से इसकी तस्वीर शेयर की है।

कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के साथ हर खबर को इसी माध्यम से शेयर करते हैं। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन ने बताया है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'फ्रैडी' की शूटिंग शुरू कर दी है। अपनी इस फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन काफी उत्साहित हैं। ये उनके पोस्ट को देखकर बी समझ आ रहा है।कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म फ्रैडी के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर फिल्म फ्रैडी के सीन क्लैप की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैर्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'एक फिल्म जो मेरे दिल के बेहद करीब है, जब इसकी शुरुआत भी नहीं हुई थी तभी से। आखिरकार वो बनने जा रही है।' कार्तिक की इस तस्वीर पर उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही साथ कार्थिक की फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

बता दें कि कार्तिक आर्यन इन दिनों लगातार कई फिल्मों में काम करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इससे पहले उन्होंने समीर विद्वंस के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म जिसका नाम 'सत्य नारायण की कथा' रखा जाने वाला था की घोषणा भी की थी। हालांकि अब इस फिल्म का नाम बदल दिया जाएगा लेकिन बदले हुए नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग भी अब खत्म होने वाली है। वहीं उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'धमाका' भी है। जिसमें कार्तिक एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रहे हैं।