सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है, जहां मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार किया गया। उनके ऊपर ये कार्रवाई मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाले बयान पर हुई है। हालांकि मंगलवार देर रात कोर्ट ने उनको जमानत दे दी। इसके बाद से बीजेपी ने उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बुधवार को महाराष्ट्र में बीजेपी नेताओं ने सीएम उद्धव के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। साथ ही उन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चप्पल से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बीजेपी के यवतमाल जिलाध्यक्ष नितिन भुटाडा और महासचिव राजू पडगिलवार ने पुलिस को पास शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही कहा कि पिछले साल दशहरा भाषण के दौरान सीएम उद्धव ने योगी आदित्यानाथ को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि एक योगी कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है?
उसे एक गुफा में जाकर बैठना चाहिए। उसे उसकी चप्पल से मारना चाहिए। ये योगी जी का अपमान है। इस मामले में वो महाराष्ट्र पुलिस से उद्धव ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हैं।
नितिन ने आगे कहा कि सीएम योगी के खिलाफ उद्धव ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है। उससे उनकी
भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे में उन्होंने और उनके साथियों ने महाराष्ट्र सीएम के खिलाफ विभिन्न थानों में शिकायत दर्ज करवाई है।
बीजेपी विधायक ने कही ये बात
वहीं बीजेपी विधायक देवयानी फरांदना ने कहा कि बुधवार को बीजेपी नाशिक महानगर की तरफ से मुख्यमंत्री और 'सामना' के संपादक के खिलाफ 2 फरियाद दाखिल करने की बात पुलिस आयुक्त के पास रखी है। सामना के संपादक ने नारायण राणे के बारे में सामना के द्वारा जो बात कही वो नारायण राणे
का अपमान करने वाली हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में उद्धव ठाकरे ने कहा था कि ये योगी नहीं भोगी है और योगी जी को चप्पल से मारना चाहिए। ये उचित नहीं है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
