एसिड सर्वाइवर को समर्पित कार्यक्रम की विशाल सफलता के बाद सविता राणा भारती संस्थापक/अध्यक्षा भारती एन आइडियल ऑफ ह्यूमैनिटी एंड कैपेशन को एक और बड़े चर्चित ब्रांड में BRAND AMBASSADOR के रूप में चुना गया है।
सविता राणा भारती का मानना है कि जब एक महिला दूसरी महिला का समर्थन करती है, तो अविश्वसनीय चीजें होती हैं और इस तरह वह अपने उद्यम से श्रीमती सुरीना सरोवा, जो कि डैजलिन्ग डिजायर की संस्थापक हैं, का समर्थन करती रही हैं। सविता राणा भारती ब्रांड एंबेसडर के रूप में डैजलिन्ग डिज़ायर के लिए नियुक्त की गई हैं। वह अपने अच्छे ,बेहतरीन कार्यो और समाज के प्रति त्रुटिहीन सेवा से मानवता के पक्ष में बहुत कार्य करती है। सविता राणा भारती लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती हैं और चाहती हैं कि हर महिला को उनकी ताकत और साहस के लिए सम्मानित किया जाए।
डैजलिन्ग डिजायर की यात्रा 2012 में सुरिना सरोवा ने एक छोटे से सेटअप के साथ शुरू की, फिर धीरे-धीरे यह बिक्री स्तर पर बढ़ी, फिर डीबी मॉल भोपाल में "रितुवियर बिग लाइफ" में उनके सहयोग के साथ शहरी जीवन शैली की ओर बढ़ती गई और फिर सैम मॉल में अपना शोरूम खोला। जबलपुर दिनांक 16-07-2014। डैजलिन्ग डिजायर (फैशन ज्वैलरी) यूनीक डिजाइनों और लुभावनी सुंदरता के साथ, वर्तमान के साथ अतीत का एक संपूर्ण मिश्रण है।
यह सुरिना सरोवा के उद्यम और कठिन परिश्रम की एक मिसाल है। यह गहने सभी वर्ग की महिलाओं को सजाते हैं और उन पर जादू करते हैं।
डैजलिन्ग डिजायर अब हर अवसर के लिए पसंदीदा ज्वेलरी डेस्टिनेशन हैं, एक महिला के रोजमर्रा के पहनावे से लेकर पार्टी वियर तक और उसके जीवन के सबसे बड़े दिन के लिए नजाकत से तैयार किए गए बेहतरीन बेहतरीन ज्वेलरी और परिधान है।





