लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जिन खिलाड़ियों ने देश के लिए सम्मान हासिल किया है,उनका यूपी में होगा सम्मान- CM योगी



सत्यबन्धु भारत

न्यूज़ डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंप‍िक में प्रतिभाग किया है। राज्य सरकार ओलंप‍िक में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों तथा देश के लिए पदक प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभाओं का हृदय से अभिनन्दन करते हुए बधाई देती है। उन्होंने कहा कि जिन सात 7 खिलाड़ियों ने देश के लिए सम्मान हासिल किया है, उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने लिए उत्तर प्रदेश में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलम्पिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक हासिल करने पर बजरंग पुनिया को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा एवं बजरंग पुनिया ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत का मान बढ़ाया है। पूरा देश उनकी इन उपलब्धियों से गौरवान्वित है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरणा प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत ने पहली बार ओलम्पिक में एथलेटिक्स में गोल्ड जीता है। उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक की उपलब्धि हासिल करने पर नीरज चोपड़ा तथा कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पुनिया का प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक अभिनन्दन किया।

बता दे कि मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलम्पिक के इतिहास में भारत ने अब तक के सर्वाधिक पदक टोक्यो ओलम्पिक में जीते हैं। इसमें भारत को 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक की उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधानमंत्री की 'खेलो इण्डिया' की नीति के तहत देश में खेलों के प्रति प्रोत्साहन प्रारम्भ हुआ। इसके सार्थक परिणाम ओलम्पिक, एशियन, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अनेक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देखने को मिले हैं। योगी ने कहा कि भारत के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियों विशेष रूप से पुरुष व महिला हॉकी की पूरी टीम को राज्य सरकार आमंत्रित करेगी, उनका अभिनन्दन करते हुए उन्हें सम्मानित करेगी।