थाना समाधान दिवस में गंभीरता से शिकायतों का हुआ निस्तारण

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
शाहाबाद, हरदोई। जनपद के थानों पर आयोजित समाधान दिवस पर शनिवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में फरियादी जमीन पर कब्जा, बिजली व पानी की समस्या को लेकर थानों पर पहुंचे।
बहीं शाहाबाद में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सौरभ दुबे ने की। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर लगभग एक दर्जन से अधिक शिकायतें आई जिसमें से आधा दर्जन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व अन्य शिकायतों को जल्द निस्तारण के लिए संबंधित उपनिरीक्षकों व लेखपालों को कहा गया। इस मौके पर सीओ सतेन्द्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह सहित समस्त कर्मचारी व उ0नि0 उपस्थित रहे।
एसडीएम सौरभ दुबे ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है जो शिकायतें मौके पर निस्तारित नही हो पाई उन्हें संबंधित को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए कहा गया।
सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस पर आई शिकायतों को गंभीरता से सुना जा रहा है हर फरियादी को न्याय मिले इसके लिए हम सभी कटिबद्ध हैं।
बहीं प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि छोटे-मोटे आपसी विवाद की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया ताकि आगे कोई विवाद न हो।
