लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जॉर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल की हरदोई जिला कार्यकारणी का हुआ गठन



सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

हरदोई। आये दिन पत्रकारों के उत्पीड़न से रक्षा एवं आत्मसम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा के लिए बने संगठन द्वारा मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष लवी खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रईस अली व प्रदेश महासचिव डॉ शाहिद अली के नेतृत्व में हरदोई जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अतुल मिश्रा को जिलाध्यक्ष हरदोई,सत्यपाल सिंह उपाध्यक्ष, हरिवंश अवस्थी महामंत्री, रविप्रकाश शुक्ला जिला मंत्री,सन्दीप कुमार जिला संगठन मंत्री, मुकेश राठौर मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष लवी खान ने जिला कार्यकारणी पदाधिकारियों को नियुक्त  पत्र वितरित करते हुए कहा कि जॉर्नलिस्ट मीडिया काउंसलिंग राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के उत्पीड़न के लिए लगातार लड़ रहा है। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जाएगा।

बहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा द्वारा शाहाबाद कार्यकारणी में रोहित दीक्षित को तहसील अध्यक्ष, निर्मल मिश्रा महामंत्री, मोहित सिंह मंत्री, अमन पांडेय महासचिव, श्याम जी गुप्ता व अवधेश कुमार संगठन मंत्री, लाल मोहम्मद मीडिया प्रभारी, दीपू अवस्थी कोषाध्यक्ष, मुनीश कुमार तहसील शाहाबाद सचिव  नियुक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष द्वारा तहसील शाहाबाद कार्यकारणी नियुक्त करते हुए शाहाबाद में तहसील स्तर पर हुए मीडिया के चौथे स्तंभ के सम्मान की रक्षा एवं पत्रकारों के सम्मान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जाएगा।