
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बीच सड़क और चौराहों पर बीच में बैठ कर आराम फरमाते ये नजर आते हैं। जिसके चलते यातायात तो बाधित होता ही है, साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। समस्या गंभीर होने के बावजूद इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।आवारा जानवर शाहजहाँपुर-हरदोई हाइवे पर अल्हापुर तिराहे से बस स्टैंड तक दर्जनों के झुण्ड में सड़क पर अपना डेरा जमाए मिल जाएंगे। चौराहों पर भी आराम फरमाते हैं, जिसके चलते यातायात बाधित होता रहता है। कभी कभी तो जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। चाहे जितना हार्न बजाओ पर बयह अपने स्थान से टस से मस नहीं होते हैं। कभी कभार इनका मूड बिगड़ जाए तो यह हमला करने से भी नहीं चूकते हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। थोड़ा सा निगाह चूकी तो यह किसी को भी घायल कर सकते हैं। ऐसा नहीं है, आवारा पशु भी कभी कभी बड़े वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ देते हैं या फिर घायल हो जाते हैं। अभी दो-तीन दिन पहले ही अल्हापुर चौराहे के निकट एक गाय वाहन से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने इलाज कराया। समस्या गंभीर होने के बावजूद किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
