लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

डीएम ने किया खंड कार्यालय का निरीक्षण



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव जनपद के ब्लॉक बिछिया में बुधवार दोपहर डीएम ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक  ग्राम पंचायत अधिकारी के अलावां एक अन्य कर्मचारी नदारत मिला। डीएम ने विधवा पेंशन,मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा भी लिया।

डीएम रवींद्र कुमार ने दोपहर ब्लॉक कार्यालय पहुँचकर उपस्थित कर्मचारियों की पंजिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक ग्राम पंचायत अधिकारी के अलावां एक अन्य कर्मचारी अनुपस्थिति पाया गया। निरीक्षण के बाद डीएम ने गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा में विधवां,वृद्धावस्था व विकलांग पेंशन सत्यापन के बारे में एडीओ पंचायत रवी शर्मा से जानकारी जुटाया। इसके बाद गाँव में बनाए गए प्रधानमंत्री आवास,सामुदायिक शौचालय के अलावां मनरेगा सम्बन्धित कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी बीडीओ चंद्रशेखर, एडीओ समाज कल्याण विनोद शुक्ला, एडीओ पंचायत रवि शर्मा के अलावां अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।