
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। वर्तमान में सुधार लाते हुए भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी एक शिक्षक की ही होती है। लेकिन यदि एक शिक्षक अपने कर्तव्यों, ड्यूटी व खुद में सुधार न ला सके तो उससे बेहतर भविष्य के निर्माण की आशा नही की जा सकती।
काफी हद तक शिक्षक अपने कर्तव्यों व ड्यूटी का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं लेकिन चंद शिक्षक अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने से बाज नही आते।
हम बात कर रहें हैं शाहाबाद ब्लॉक के नगलाकल्लू में स्थित प्राथमिक विद्यालय की जहाँ पर नियुक्त शिक्षक अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।
निर्धारित समय पर स्कूल न आना उनकी प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल हो गया है।
ग्रामीणों की स्कूल शिक्षकों के समय पर न आने की शिकायत पर शुक्रवार जब सुबह 10:02 मिनट पर मीडिया द्वारा जब स्कूल का निरीक्षण किया गया तो स्कूल में दो शिक्षिकाएं ममता देवी एवं माधुरी यादव नदारद मिली। स्कूल में सिर्फ इंचार्ज मनोज कुमार ही उपस्थित मिले। कुछ समय बाद लगभग 10:20 पर दोनों शिक्षक जब स्कूल पहुँची देरी का कारण पूंछने पर कोई जबाब न देते हुए उल्टा मीडिया से ही कहने लगी आप होते कौन हो पूंछने बाले। बहीं ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आये दिन इसी तरह स्कूल में शिक्षक देरी से आते रहते हैं।
एक तो इस तरह खुद की ड्यूटी के प्रति लापरवाह दूसरे शिक्षकों के कर्त्तव्यों का पालन न करने बाले से समाज कैसे एक बेहतर भविष्य निर्माण की आशा करेगा?
बहीं इस संबंध में जब खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह से बात की गई तो उन्होंने जांचकर ड्यूटी के प्रति लापरवाह शिक्षकों पर कार्यवाही की बात कही।
