लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पांच शातिर चोरों को चोरी का सामान सहित किया गिरफ्तार



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने पाँच  शातिर चोरों  को  दबोचकर  उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है । आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया ।

बेहटा मुजावर  पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीते 18 अगस्त की रात करीब दस बजे  मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में पतेली खेड़ा पुल पर करीब आधा दर्जन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं ।  सूचना मिलते ही बेहटा  पुलिस पतेली खेड़ा पुल के निकट  पहुँच गयी और घेराबंदी कर  मौक़े से जब्बार अली पुत्र जिलेदार  , सद्दाम सिद्दीकी पुत्र बाबू निवासीगण मोहल्ला  नसीम गंज बांगरमऊ ,  राशिद पुत्र मजीद निवासी मोहल्ला  गोंडा टोला बांगरमऊ , साकिब उर्फ अकील पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला  स्टेशन रोड बांगरमऊ तथा गोलू उर्फ राहुल पुत्र बौना  निवासी मोहल्ला कटरा बांगरमऊ को  दबोच लिया ।  पुलिस ने बदमाशों की निशादेही  पर बेहटा  थाना क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम शादीपुर के निकट स्थित शारदा नहर डाक बंगला  खंडहर के पीछे  से  नलकूप के दो  इंजन , तीन पंखे तथा  खुले हुए पुर्जे , तमंचा कारतूस तथा नकदी बरामद की ।  आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया ।  वहीं ग्रामीणों की माने तो बीते 17 अगस्त को तीन चार युवक  खेत में रखा पंपिंग सेट चोरी से बुग्गी पर लाद  कर ले  जा रहे थे ।  जिन्हें ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और  बेहटा पुलिस के हवाले कर दिया।