
सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
हरदोई। क्षेत्रीय पत्रकार सुमित तिवारी के विरुद्ध टड़ियावां थाने में दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को लेकर हरदोई प्रेस क्लब द्वारा एसपी अजय कुमार के संज्ञान में लाने के बाद एसपी ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन लिया।
पूरा मामला समझने के बाद एवं प्रथम दृष्टया सीएचसी अहिरोरी के कर्मचारियों की गलती होने पर एसपी ने टड़ियावां एसओ को तत्काल मुकदमा खत्म करने का निर्देश दिया।
सीएचसी डॉक्टरों की अनियमितता एवं सीएचसी में चिकित्साधिकारी की कुर्सी पर बैठे कुत्ते की खबर को पूर्व में क्षेत्रीय पत्रकार सुमित तिवारी ने प्रकाशित किया था। खबर से बौखलाए चिकित्सकों द्वारा पत्रकार जब सीएचसी पर अपनी पत्नी के साथ कोविड-19 वैक्सिनेशन कराने गया तो डॉक्टरों ने पत्रकार के साथ मारपीट की व उसकी पत्नी को काफी देर अस्पताल में बंधक बनाया,अभद्रता की एवं उसी के बिरुद्ध सरकारी कार्य मे बाधा डालने को लेकर मुकदमा टड़ियावां थाने में दर्ज करा दिया गया।
पत्रकार पर हुए उत्पीड़न को हरदोई प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरिष्याम बाजपेई ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों सहित एसपी हरदोई को पूरा मामला अवगत कराया। एसपी ने तत्काल एसओ टड़ियावां को फर्जी मुकदमें को खत्म करने के निर्देश दिए एवं बिना जांच के किसी पर भी मुकदमा न दर्ज करने का आदेश दिया।
हरदोई प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरिष्याम बाजपेई ने कहा कि प्रेस पर कुठाराघात बर्दास्त नही किया जाएगा। पत्रकार व उसकी पत्नी से बदसलूकी करने वाले सीएचसी स्टाफ पर विभागीय कार्यवाही के लिए हरदोई प्रेस क्लब मुख्यमंत्री से मिलेगा।
बहीं जॉर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा व संगठन मंत्री सन्दीप कुमार ने एसओ टड़ियावां एवं उच्च अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कहा कि खबर के द्वेष भाव में पत्रकारों का उत्पीड़न निंदनीय है। इसे बर्दास्त नही किया जाएगा।
