लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ग्रामीण पत्रकार बीकापुर तहसील स्तरीय सम्मेलन हुआ संपन्न


सत्यबंधु भरत । गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई बीकापुर में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। एसोसिएशन के तत्वाधान में ग्रामीण अंचलों के पत्रकारों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह खेत पर सम्मानित किया गया इस दौरान एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता ने ग्रामीण अंचल के पत्रकारों की साहसिक रिपोर्टिंग की प्रशंसा करते हुए निकट भविष्य में उनके स्तर से हरसंभव मदद देने का वादा किया। बदलते परिवेश में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका विषय पर चर्चा के दौरान एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देव बकस वर्मा ने ग्रामीण पत्रकारों पर प्रशासन द्वारा नकारात्मकता की भूमिका की कड़ी आलोचना करते हुए प्रत्येक दशा में उन्हें संरक्षण प्रदान करने की संकल्पना व्यक्त की उन्होंने ग्रामीण अंचलों में पत्रकारिता क्षेत्र में काम करने वाले पत्रकारों से भी रचनात्मक भूमिका अपनाने की अपील करते हुए सुझाव दिया कि ग्रामीण पत्रकारों को पक्षकारों को नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए इससे समाज को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। वार्षिक सम्मेलन का संचालन आवाज अहमद खान एडवोकेट द्वारा किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित तहसील अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी तहसील महामंत्री अरुण मिश्रा तहसील उपाध्यक्ष गुलशन सिद्दीकी जिला संगठन मंत्री केएस मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार अंबिका मिश्रा बीरजेश तिवारी पवन पांडे सुरेंद्र सिंह राजेंद्र पाठक अवध राम यादव मोहम्मद हिसाब से मनोज यादव गुलशन सिद्धकी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिओम पांडे फूलचंद कुमकुम भाग्य, लक्ष्मी सिंह, राहुल शर्मा, आलोक सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे।