लखनऊ रोड स्थित ढाबों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। अपर मुख्य सचिव, आबकारी एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के आदेश पर हरदोई डीएम व एसपी के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में हरदोई में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज लखनऊ-हरदोई रोड पर स्थित ढाबो मिंकी ढाबा, शिवम ढाबा, डब्बू दा ढाबा, कृष्णा ढाबा, की चेकिंग की गई, ढाबा संचालकों को ढाबे पर शराब न पिलाने को लेकर सख्त रूप से चेतावनी दी गई, इसके अलावा लखनऊ-हरदोई रोड पर अवैध शराब परिवहन के दृष्टिगत गाड़ियों की चेकिंग की गई। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज आबकारी, क्षेत्र-3 संडीला गिरीश कुमार मय स्टाफ मौजूद रहे।
