लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अंततः कॉग्रेस जिलाध्यक्ष के भाई की दुकान और मकान पर तहसील प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर

 एसडीएम,सीओ के अलावा तीन थाना की पुलिस के साथ तीन सेक्सन पीएसी रही तैनात।



सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी

सोहावल। सोहावल तहसील क्षेत्र के नउवा कुआं चौराहे पर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई अरविन्द यादव की दुकान और मकान को तहसील प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया तीन दिन की मशक्क्त के बाद उपजिलाधिकारी सोहावल स्वप्निल कुमार यादव के अगुवाई में क्षेत्राधिकारी अयोध्या व तीन थाना की पुलिस के अलावा पीएसी के सामने एक घण्टे में पूरा मकान गिर गया उधर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया की उनकी अधिकारियो से बात हुई है उनका मुआवजा रिवाइज कर भेज दिया गया है। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के रायबरेली मार्ग फोरलेन होने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई अरविन्द यादव के होटल और मकान को मिलाकर लगभग छह सौ वर्गफीट आ रहा था जिसका मुआवजा छह लाख आठ हजार रूपये मिला था लेकिन यह कम बताते हुए पन्द्रह लाख रुपया मुआवजा की माँगकर गिराने के लिए समय माँग रहे थे लेकिन तीन दिन से उपजिलाधिकारी सोहावल स्वप्निल कुमार यादव और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा और दोनों में वार्ता के साथ बवाल चल रहा था।

सोमवार को देर शाम तक सोहावल के उपजिलाधिकारी स्वप्निल कुमार यादव,क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश कुमार राय, कोतवाल पूराकलन्दर  विजयसेन सिंह, कुमारगंज थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह, इनायतनगर कोतवाल राहुल कुमार और भदरसा चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह अपने दलबल के साथ पहुंचे और तीन सेक्शन पीएसी भी पहुंची और बुलडोजर चलवा दिया एक घण्टा से भी कम समय में लगभग छह सौ वर्गफीट में बना होटल और मकान ध्वस्त हो गया तीन दिन से चल रहा खेल खत्म हो गया।

उपजिलाधिकारी सोहावल स्वप्निल कुमार यादव ने बताया की का लगभग छह सौ वर्गफीट होटल और घर चौड़ीकरण में आ रहा था जिसकी गिरा नहीं रहे थे नोटिस के बाद भी नहीं गिराए तो पुलिस बल के साथ चौड़ीकरण क्षेत्र में आ रहा घर मकान गिरवा दिया गया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने  बताया कि हमको गिरवाना ही था लेकिन तानाशाही रवैया ठीक नहीं था अधिकारियो से बात हुई है मुवावजे को रिवाइज कर भेज दिए हैं अधिकारियो ने अधिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।