अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण-अमिताभ सिंह

सत्यबन्धु भारत। राहुल कुमार
हरदोई/ टोडरपुर। चठिया पॉवरहाउस से संबंधित उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती से हो रही समस्या को लेकर भाकियू अवध के ब्लॉक अध्यक्ष अमिताभ सिंह ने बताया कि चठिया पॉवरहाउस के तमाम ऐसे गांव है जहां पर जर्जर तारो के चलते ग्रामीणों व राहगीरों को खतरा बना हुआ है। जिसके चलते आमजनमानस परेशान है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि समयनुसार के अनुरूप कटौती ने होकर किसी भी समय की जा रही कटौती । जिससे संबंधित किसी भी सूचना को संबंधित अधिकारियों को देने पर सूचना देने के लिए मना कर दिया जाता है। जहाँ तक कि जेई साहब नहीं उठाते फोन । सीयूजी नंबर भी बन्द रहता है। जिसको लेकर किसान नेता श्री सिंह का कहना है कि जल्द व्यवस्था में सुधार ना हुआ तो किसान यूनियन करेगी विशाल आंदोलन ।
