सत्यबन्धु भारत
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइयां गांव की महिलाओं, बेटियों की ढाल मिशन शक्ति कक्ष बनेगा। रक्षाबंधन पर्व पर प्रधान पत्नी ने महिला सशक्तिकरण कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। महिला सशक्तिकरण कच्छ के शुभारंभ के मौके पर प्रधान पत्नी सोने श्री ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अभियान के तहत गांव की महिलाओं को और सशक्त बनाया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए गांव-गांव पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष खोले जाएंगे और सप्ताह में दो दिन पुलिस विभाग की महिला आरक्षी उनके अधिकारों की जानकारी देंगी और समस्याएं भी सुनेंगी। कोतवाल महेश चंद्र ने कहा कि थानों में महिला हेल्प डेस्क, जगह-जगह जागरूकता अभियान, स्कूल-कालेजों में गोष्ठी आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। सरकार ने तीसरे चरण में अभियान को अब शहरों से गांवों में ले जाने की योजना बनाई है। इसके तहत अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक मिशन शक्ति कक्ष बनाया जाएगा। इसकी एक दीवार पर अभियान से जुड़े व नारी सशक्तिकरण के स्लोगन व बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे। महिलाओं को अभियान चलाकर अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सप्ताह में दो दिन महिला पुलिसकर्मी गांवों में मौजूद रहेंगी। इस दौरान महिलाओं की शिकायतों को भी त्वरित रूप से न सिर्फ सुना जाएगा और उनका निस्तारण भी होगा। इस मौके पर राजरानी, अनिल कुमार ,मंजू लता, रामकली, अंजलि राठौर , नीलम गीता व विनोद मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
