सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बांगरमऊ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ततिया पुर के प्रधान मनीराम यादव ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल एवं पुष्टाहार विभाग को पत्र भेजकर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रीयो पर पुष्टाहार हड़प करने का आरोप लगाया है । प्रेषित पत्र में प्रधान मनीराम यादव ने कहा है कि ग्राम पंचायत ततियापुर में माधुरी और कुसुमा दो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री कार्यरत है । दोनों आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री अधिकांश दिनों में गायब रहती है । लखनऊ में रहकर डयूटी को अंजाम देती हैं । गांव के प्राथमिक पाठशाला में आंगनवाड़ी केंद्र होने के बावजूद बच्चों को मिलने वाला पुष्टाहार आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री अपने घर में रखती हैं । इस सम्बंध में मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री प्रधान को धमकाती हैं । ग्राम प्रधान ने लापरवाह आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की जाँचकर कार्यवाही की मांग उठाई है ।
