प्रदर्शन के उपरांत बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू ने विशाल दंगल का किया उद्घाटन

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला
मल्लावां,हरदोई। महँगाई ,बेरोज़गारी ,छात्रों व किसानो के उत्पीड़न के ख़िलाफ़ युवाओं ने केंद्र में बीजेपी व राज्य में योगी सरकार के ख़िलाफ़ साईकिल यात्रा निकली। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव नाज़िम खान,व 159 मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भईया,आदि समाजवादियों ने साईकिल रैली की शुरुआत मटियामऊ अज़ीज़ मियां की दरगाह से करते हुए तिरवाकुल्ली पंन्नौर बाबा मंदिर पर समापन किया। साईकिल यात्रियों ने ग्राम राघौपुर,नेवादा,बैसनपुरवा,खाले पुरवा, कन्नौज के मेहंदीगाट पर यात्रा को सफल बनाया। कई जगह बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू भैया का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बहीं दूसरी और भैसाखेडा मऊ पहुँचकर विशाल दंगल का उद्घाटन करते हुए बहां मौजूद कई पहलवानों का उत्साहवर्धन भी किया। इस मौके पर जिलापंचायत सदस्य रमेश यादव, प्रधान सतीश मिश्रा सहित हजारों क्षेत्रीय सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
