लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अजय गुप्ता बने नगर अध्यक्ष, धीरज बने पुनः नगर मंत्री एबीवीपी ने बालामऊ इकाई का किया पुनर्गठन



सत्यबन्धु भारत। प्रशांत तिवारी

कछौना/ हरदोई। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालामऊ नगर इकाई की बैठक नगर एक विद्यालय में संपन्न हुई।  जिला सहसंयोजक शुभम शुक्ला भगत, नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने एक साथ माता सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सहसंयोजक शुभम शुक्ला भगत ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के लिए काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है इसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को की गई अपने स्थापना काल से यह राष्ट्रहित, समाजहित व छात्रहित में निरंतर कार्यकर्ता चला रहा है। हम सभी आजादी के 75वर्ष में प्रवेश कर गए हैं, देश के लिए एकजुट होकर भीतरी ताकतों से लड़ने का जज्बा हम सबमें होना चाहिए।

नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने बताया की विद्यार्थी परिषद युवाओं की भावी पीढ़ी तैयार करके उन्हें राष्ट्र के लिए समर्पित करती हैं, उनके अंदर देश भक्ति की भावना जागृत करती है।

जिला सह संयोजक शुभम शुक्ला द्वारा नगर की नवीन इकाई का पुनर्गठन किया गया, जिसमे अजय गुप्ता को नगर अध्यक्ष, धीरज गुप्ता को पुनः नगर मंत्री, सरोज राठौर, सत्यम दीक्षित को उपाध्यक्ष, आरिफ अली, श्यामजी मिश्रा, हर्षवर्धन सिंह, दीपक जोशी को सह मंत्री, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख पुष्पेंद्र सैनी, नगर सोशल मीडिया प्रमुख अक्षत तिवारी, खेल प्रमुख आकाश संघर्षी, एसएफडी प्रमुख अभिषेक वर्मा, संपर्क प्रमुख जितेंद्र वर्मा, सेवा कार्य प्रमुख 

अनमोल सिंह, अनय गुप्ता, अभिषेक संघर्षी, अंश गुप्ता, नैमिष द्विवेदी, आदेश तिवारी अनुपम राठौर को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।