लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बाबा साहब अम्बेडकर दलित सम्मान और गौरव के मसीहा:-डा आर पी कौशल



सत्यबन्धु भारत।आनंद दुबे

अम्बेडकरनगर । बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी का नाम पं नेहरू जी के मंत्रिमंडल में कानून मंत्री के रूप में 3 अगस्त 1947 को प्रस्तावित किया गया था अतः आज का दिन हम सभी कांग्रेसजन दलित सम्मान और स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहे हैं उक्त बाते जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल ने कही उन्होंने कहा भारत रत्न डॉ अम्बेडकर जी ने 15 अगस्त 1947 को कानून मंत्री के रूप शपथ लिया और 27 सितम्बर 1951 तक कानून मंत्री के रूप में कार्य किया  देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू ने 3 अगस्त 1947 को डा भीमराव अम्बेडकर का नाम देश के प्रथम कानून मंत्री के रूप में प्रस्तावित करके दलितों को सम्मानित करने का कार्य किया था ,आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डॉ आलोक प्रसाद के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रदेश में दलित सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है दलित सम्मान स्वाभिमान यात्रा के अन्तर्गत समस्त कांग्रेसजनों  ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जलालपुर तहसील से वाहनों के साथ निकलकर सिकरोहर चौराहे के पास डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला मुख्यालय के पटेल नगर तिराहे पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अम्बेडकरनगर पहुंचकर पदमार्च करते हुए भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके यात्रा का समापन किया . 

 कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल, मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ,उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी  जिला उपाध्यक्ष महलीप्रसाद राजभर, रवीश शुक्ला, गुलाम रसूल "छोटू",सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजबहादुर मिश्र, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनजीत राजभर, ग्राम प्रधान बेवाना संतोष कुमार सुमन, सत्यप्रकाश दूबे, अमरेश कुमार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर मनोज कुमार बर्मा, श्याम बाबू, गुरूदयाल राम प्रीत, राम अभिलाख, श्याम सुंदर, खुनखुन, राम अचल, श्रीनाथ, शकलदीप, राम लौट, हसनरजा, अनुसूचित जाति विभाग के अकबरपुर शहर अध्यक्ष रमेश चंद्रा, जिला सचिव रेहाना बानो, ज्ञानेन्द्र पाठक "नन्हे", शहर महासचिव शान्त कुमार अम्बेश, कमलेश कुमार, शिवपूजन, राम तीरथ, अजय, निनकू, जवाहर, विजय, राम अवतार, मस्तराम शर्मा, दीनानाथ यादव आदि मौजूद रहे ।