
सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर अयोध्या। लगातार झमाझम बरसात के चलते मकान और पेड़ों का गिरना जारी है। जिसके चलते बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के पुहंपी गांव में भारी भरकम महुआ का पेड़ गिरने से देव नारायण उपाध्याय पुत्र राम राज उपाध्याय का मकान क्षतिग्रस्त हो गया तथा विद्युत पोल और भी क्षतिग्रस्त हो गया। वही चंदीपुर नगहरा मे बरसात के चलते एक ही रात में तीन लोगों का मिट्टी का खपड़ा वाला मकान गिरने से एक मोटरसाइकिल दो साइकिल सहित कई कुंटल गेहूं धान चावल सरसों सहित अन्य घरेलू वस्तुओं का नुकसान हुआ है। पीड़ित अवधेश नारायण पांडे उर्फ मिंटू ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल और दो साइकिल समेत घरेलू सामान का नुकसान हुआ है तथा उनके पड़ोसी सतीश पांडे पुत्र राम कुमार पांडे और संतोष कुमार पांडे पुत्र राम मिलन पांडे का भी मिट्टी का मकान गिरने से नुकसान हुआ है तथा अभी तक कोई भी लेखपाल या अन्य कर्मचारी मौके का मुआयना भी नहीं किए हैं।
