लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

तीन महीनो में नहीं बन सकी रोड



बीकापुर अयोध्या। बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के  आजाद नगर शुभम ट्रेडर्स वाली गली वार्ड नंबर 7 मे 3 महीना पहले से को खोदी गई रोड अभी तक नहीं बन सकी। मिली जानकारी के अनुसार बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में शुभम ट्रेडर्स वाली गली में बीते 3 महीना पहले ठेकेदार द्वारा रास्ते की खुदाई करा दिया गया है लेकिन अभी तक उस रास्ते की मरम्मत नहीं की गई है जिससे आए दिन लोग उसी में गिरते रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उसी रास्ते से होकर एक निजी डॉक्टर की क्लीनिक पर भी आने जाने का रास्ता है जहां पर लोग दिन-रात आते जाते रहते हैं। किंतु रास्ता सही ना होने के चलते कई बार कई लोग गिर भी चुके हैं।  स्थानीय लोगों द्वारा जब सभासद वार्ड नंबर 7 संतोष कुमारी से बात किया तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में कार्य कराने के लिए पैसा ना होने के चलते कार्य अभी नहीं हो पा रहा है जैसे ही धन आएगा रास्ते की मरम्मत करा दिया जाएगा।