
सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा
बेनीगंज,हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र के अंतगर्त ग्राम अल्लीपुर निवासी एक युवक 27 जुलाई से लापता है। पुलिस को सूचना देने के बाद से दो से ज्यादा हफ्ते बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। वहीं युवक के परिजनों ने अनहोनी की आंशका जताई है। बताते चले कि बेनीगंज थाना क्षेत्र के अंतगर्त ग्राम अल्लीपुर निवासी हरिश्चन्द्र उर्फ हरिनाथ पुत्र स्व चईनू उम्र तकरीबन 55 वर्ष जो कि लुधियाना में फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता था युवक का पुत्र जितेंद्र भी अपने पिता के साथ ही लुधियाना में नौकरी करता था। 27 जुलाई को जितेंद्र अपने पिता हरिश्चन्द्र को लुधियाना से बालामऊ जाने वाली ट्रेन गंगा सतलज एक्सप्रेस जिसका गाड़ी संख्या 03368 पीएनआर 2804046943 डिब्बा नंबर डी 6, सीट नंबर 36 पर रात्रि 8:10 मिनट पर बिठा गया था। जितेंद्र ने बताया कि लुधियाना के बाद अगली स्टेशन टन्डोर में ट्रेन पहुंचने के बाद अपने पिता से फ़ोन वार्ता हुई पर वहां से ट्रेन छूटने के बाद से कोई संपर्क नही हुआ पिता का फ़ोन भी बन्द आने लगा बालामऊ कछौना ट्रैन पहुंची पर पिता नही पहुंचे। जिसके बाद से परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में बहुत ढुना रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन कुछ पता नही चला। उंसके बाद परिजनों ने लुधियाना जीआरपी, मुरादाबाद रेलवे मंडल अधिकारी, कछौना जीआरपी, लखनऊ रेलवे मंडल अधिकारी व कई जगह लिखित में सूचना दे चुके है लेकिन दो हफ्ते से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नही लगा सकी है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
