लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक में सौहार्द की अपील



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

बेहटागोकुल,हरदोई। थाना बेहटागोकुल में मौहर्रम त्योहार के मद्देनजर रखते हुए थाना परिसर में पीस कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में आपसी सौहार्द व शांति का पाठ पढ़ाया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ गांव-गांव से आये लोगों की बातें सुनीं। कहा कि पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं की जायगी। साथ ही लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। मोहर्रम का पर्व सौहार्द के साथ मनाने को कहा गया। साथ ही दोनों समुदायों के लोगों से दिक्कतें व शिकायतों के बारे जानकारी प्राप्त की। साथ ही हर संभव निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार राय के साथ ग्राम प्रधान व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।