
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ (मंगलवार) पूरे देश मे हरियाली का पर्व कोविड नियमों को ध्यान मे रख कर मनाया गया l महिलाओं ने व्रत रखा और शिव पार्वती की पूजा कर अपने पतियों की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना की l हरियाली तीज पर सुहागिने सजती संवरती है और शिव पार्वती की पूजा करती है
l ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने मे तीसरे सोमवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है l उ.प्र.की राजधानी लखनऊ मे भी जगह जगह सुहागनों ने तीज का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया हरे रंग के परिधानों मे महिलाये अपने अपने समूहों मे जमा होकर पारम्परिक रूप से तीज कार्यक्रम
मे शामिल हुई इसी कड़ी मे गोमतीनगर स्थित बिग डैडी प्रांगड़ मे महिलाओं ने तीज पार्टी का आयोजन किया l इस पार्टी की संचालिका सत्यबन्धु भारत संवादाता नीलू वैश्य ने तीज के पर्व को महत्त्व को बताते हुए कहा कि हरियाली तीज पर सुहागिने सजती सवरती है और शिव पार्वती की पूजा करती है तथा अपने
सुहाग की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना करती है l इस कार्यक्रम में नीलू वैश्य को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया वही कार्यक्रम मे आई सोनल को तीज क़्वीन के ख़िताब से सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के मशहूर घेवर को केक के रूप मे काटा गया l इस कार्यक्रम मे शामिल साध्वी को मिस परफेक्ट परिधान के
लिए चुना गया l अन्य महिलाओं मे संजना,उषा व स्वाती रही l कार्यक्रम का समापन महिलाओं ने नृत्य करके किया l कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं ने कार्यक्रम की संचालिका नीलू वैश्य का आभार प्रकट किया l
