
सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। मंगलवार को एक खोए हुए लड़के को पुलिस ने खोजवीन कर परिजनों के सुपुर्द किया। ग्राम जिगिनिया कला थाना टड़ियावां निवासी लवकुश 10 वर्ष पुत्र शिवराज को बडा भाई धनी राम शोमवार को अपने साथ हर्रई बाजार बाल कटवाने के लिए लेकर आया था। वह बाजार में खरीदारी करने में पड़ गया।इसी बीच मंदबुद्धि लवकुश किसी अज्ञात वाहन से गोपामऊ पहुंच गया। पुलिस को खोये हुए लड़के की सूचना मिली चौकी इंचार्ज आलोक सिंह ने उससे जानकारी करने की कोशिश की किन्तु मंदबुद्धि होने के कारण कुछ भी पता नही चल सका।काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पता लगा लिया।चौकी इंचार्ज आलोक सिंह ने लड़के को उसके माता पिता को सुपुर्द कर दिया। लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर सहयोगी यासीन खान आदि लोग मौजूद रहे।
