लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध कच्ची शराब समेत सरकारी शराब दुकानों पर आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान



सत्यबन्धु भारत

हरदोई अपर मुख्य सचिव गृह, के आदेश पर, हरदोई डीएम व एसपी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में पूरे हरदोई जनपद  में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें देशी शराब, विदेशी मदिरा, एवं बियर की दुकानों की सघन चेकिंग की गई विक्रेताओं एवं अनुज्ञापियो को नियमानुसार दुकान चलाने हेतु सख्त रूप से निर्देशित किया गया। साथ ही आबकारी टीम एवं थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा ओमपुरी कंजर पुरवा, अतरौली थाना के ढिकुन्नी तथा इकनौरा तथा थाना हरपालपुर के ,अचनकापुर तथा थाना लोनार के ग्राम दुलारपुर व आसपास के गांव में दबिश की कार्रवाई की गई जिसमें 120 लीटर अवैध कच्ची शराब व बनाने के उपकरण व लगभग 1400 किलोग्राम लहन बरामद हुआ शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। 12 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।आबकारी टीम में सदर आबकारी निरीक्षक राम अवध सरोज, संडीला के गिरीश कुमार व सवायजपुर के जितेंद्र प्रताप सिंह, बिलग्राम के अमित कुमार, अपने अधीनस्थ स्टाफ व  प्रधान आबकारी सिपाही विजय प्रताप सिंह, रामप्रकाश, जमालुद्दीन खान, शिवा सागर, आबकारी सिपाही, राजेश कुमार, चंद्र मोहन सिंह तथा थाना कोतवाली देहात, थाना हरपालपुर, थाना लोनार, थाना अतरौली पुलिस टीम मौजूद रहे।