
सत्यबन्धु भारत
सण्डीला/हरदोई अपर मुख्य सचिव, आबकारी एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के आदेश पर हरदोई डीएम व एसपी के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में हरदोई में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान में आज लखनऊ-हरदोई रोड पर स्थित ढाबो सिमरन पंजाबी ढाबा, फौजी ढाबा, स्वस्तिक ढाबा, इंडियन फैमिली ढाबा, बालामऊ रेस्टोरेंट, सिंह ट्रक ढाबा एंड रेस्टोरेंट, की चेकिंग की गई, ढाबा संचालकों को ढाबे पर शराब न पिलाने को लेकर सख्त रूप से चेतावनी दी गई, साथ ही लखनऊ-हरदोई रोड पर अवैध शराब परिवहन के दृष्टिगत गाड़ियों की चेकिंग की गई। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह मय स्टाफ मौजूद रहे।
