सत्यबन्धु भारत
लखनऊ में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की सभी पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक खास मुलाकात की। जिसमे संगठन के विस्तार और उसको और मज़बूत बनाने की चर्चा हुईं।राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी महंत गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी व प्रदेश अध्यक्ष ई.नील कमल मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों से बात करके मार्गदर्शन किया और बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 मे 20 जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के मैदान मे उतरेंगे। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान करते हुए कहा कि संगठन पूरे हिंदुस्तानी और हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए हमेशा खड़ा है इस दौरान उन्होंने कानपुर महानगर टीम के कार्यों की सराहना की। कानपुर महानगर प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने संगठन के विस्तार हेतु के कानपुर मंडल अध्यक्ष के साथ मिलकर विस्तार हेतु जिम्मा उठाया गया है। मुलाकात में महानगर अध्यक्ष बंटी तिवारी और महानगर उपाध्यक्ष गौरव सिंह कटियार ,भरत आदि सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।
