सत्यबन्धु भारत
पिहानी,हरदोई। नगर पालिका सभागार मे गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की बिधानसभा गोपामऊ की योजना बैठक सम्पन्न हुई।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को बूथ समिति के सत्यापन एवं बूथ प्रबंधन के सम्बंध मे जानकारी दी। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तालिबान का उदाहरण देते हुए कहा कि जब तक हमारे पास मोदी और योगी जैसा मजबूत नेतृत्व है हम पूर्ण रूप से सुरक्षित है।कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा चलाऐ जा रहे कार्यक्रमों को समय पर पूरा करे । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह ने की संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेयी ,रवि प्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा, विपिन मिश्रा मण्डल प्रभारी असद हुसैन,अशोक शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र सिह, सुबोध सिंह. महेश गुप्ता,पंकज बाजपेयी,नगर महामंत्री नीरज सिंह,रामदास कटियार,रीतेश सिंह, मुजाविर हुसैन जैदी, मनीष शर्मा,विमलेश गुप्ता, रिशू वैश्य, अवधेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
